विद्यालय के विषय में

संबद्धता

विद्यालय माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० प्रयागराज से सम्बद्ध हाई स्कूल स्तरीय संस्था है। जनपद कोड 36, विद्यालय कोड- 1228, राजकीय हाई स्कूल ओसाह, शिवगढ़, रायबरेली, राजकीय संस्था के रूप में मान्य संस्था है।

शैक्षिक

विद्यालय में शासन / माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० प्रयागराज के आदेश के क्रम में मासिक परीक्षा, सतत आन्तरिक मूल्याकन, अर्द्धवार्षिक परीक्षा, प्री बोर्ड परीक्षा, प्रयोगात्मक परीक्षा तथा वार्षिक गृह परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

शैक्षिक पंचाग

माध्यमिक शिक्षा परिषद् उ० प्र० प्रयागराज द्वारा निर्गत शैक्षिक सत्र में विद्यालय में सम्पन्न होने वाली शैक्षणिक व शिक्षणेत्तर गतिविधि की विस्तृत रूपरेखा निर्गत की जाती हैं। विस्तृत वितरण www.upmsp.edu.in पर उपलब्ध है।

शिक्षणेत्तर

विद्यालय में महापुरुषों की जयन्ती छात्राओं को वृक्षारोपण अभियान, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, शिल्पकला प्रतियोगिता, योग प्रशिक्षण, टीकाकरण अभियान, सड़क सुरक्षा अभियान, फाइलेरिया उन्मूलन अभियान, मिशन शक्ति अभियान, सन्तुलित आहार एवं पोषण अभियान, आपदा प्रबन्धन प्रशिक्षण, यातायात के नियम का प्रशिक्षण, एस.पी० सी० प्रशिक्षण, एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया जाता है। स्वच्छता एवं स्वस्थ्य की दृष्टि से छात्राओं को स्वस्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर आयरन की गोली, सैनेटरी नेपकिन की समुचित व्यवस्था की जाती है,

© 2022 राजकीय हाई स्कूल ओसाह, शिवगढ़, रायबरेली U.P.. All rights reserved | Design by Virtuvian Ventures Pvt. Ltd.